एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट में आई गड़बड़ी, वापस लौटी, 7 घंटे तक हवा में रहा विमान

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट AI111 को शक के आधार पर (संभावित खराबी के कारण) एहतियात के तौर पर वापस बुला लिया गया। उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षित तरीके से दिल्ली में लैंड कर गया है। फिलहाल इसकी पूरी जांच की जा रही है, जिसमें थोड़ा समय लग सकता है

अपडेटेड Mar 26, 2026 पर 6:44 PM
Story continues below Advertisement
एयर इंडिया की दिल्ली-लंदन फ्लाइट में आई गड़बड़ी, वापस लौटी, 7 घंटे तक हवा में रहा विमान

एयर इंडिया का A350 विमान, जो दिल्ली से लंदन जा रहा था, गुरुवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौट आया। यह विमान करीब 7 घंटे तक हवा में रहा, उसके बाद उसे वापस लाने का फैसला लिया गया।

जानकारी के मुताबिक, इसी A350-900 विमान (VT-JRF) में 15 मार्च को भी तकनीकी दिक्कत आई थी। उस समय न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट को आयरलैंड के शैनन शहर में उतारना पड़ा था।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरुवार को दिल्ली से लंदन जा रही फ्लाइट AI111 को शक के आधार पर (संभावित खराबी के कारण) एहतियात के तौर पर वापस बुला लिया गया।


उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षित तरीके से दिल्ली में लैंड कर गया है। फिलहाल इसकी पूरी जांच की जा रही है, जिसमें थोड़ा समय लग सकता है।

सूत्रों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान में कुछ अजीब आवाजें सुनाई दी थीं, जिसके बाद उसे वापस मोड़ा गया।

एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए खेद जताया है और कहा है कि उन्हें जल्द से जल्द लंदन भेजने की कोशिश की जा रही है।

विमान में कितने यात्री थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

बताया गया कि यह फ्लाइट करीब 4 घंटे उड़ान भर चुकी थी और उस समय सऊदी अरब के एयरस्पेस में थी, जब इसे वापस लाने का फैसला लिया गया। कुल मिलाकर विमान लगभग 7 घंटे हवा में रहने के बाद दिल्ली लौटा।

यह फ्लाइट गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दिल्ली से उड़ी थी और दोपहर करीब 12:30 बजे वापस आ गई।

एयर इंडिया ने A350-900 विमान जनवरी 2024 से उड़ाना शुरू किया है।

बुर्ज खलीफा तक फैला था महादेव बेटिंग ऐप का साम्राज्य, ED ने कुर्क की ₹1,700 करोड़ की संपत्तियां

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।