Get App

एयर इंडिया ने कुछ उड़ानें बंद की, कई रूट पर फ्लाइट की संख्या घटाई; यात्रियों को दिया रिफंड और री-शेड्यूलिंग का विकल्प

Air India flight cancellations: तकनीकी समस्याओं और सुरक्षा चिंताओं के बीच एयर इंडिया ने कुछ रूट्स पर उड़ानें बंद कर दी हैं। वहीं, कई अन्य पर फ्लाइट की संख्या को कम कर दिया है। यात्रियों को रीशेड्यूलिंग और रिफंड विकल्प दिए जा रहे हैं। पूरी डिटेल के लिए पढ़ें यह खबर।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 22, 2025 पर 8:15 PM
एयर इंडिया ने कुछ उड़ानें बंद की, कई रूट पर फ्लाइट की संख्या घटाई; यात्रियों को दिया रिफंड और री-शेड्यूलिंग का विकल्प
प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में री-अकमोडेशन, फ्री रीशेड्यूलिंग या फुल रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है।

Air India flight cancellations: टाटा ग्रुप की एयरलाइन- एयर इंडिया (Air India) कुछ खास रूट्स पर अपने नैरोबॉडी (narrowbody) विमानों का संचालन अस्थायी रूप से घटा रही है। यह फैसला बार-बार आ रही तकनीकी गड़बड़ियों और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच लिया गया है। एयर इंडिया ने कहा कि यह कटौती उसके नैरोबॉडी नेटवर्क का 5% से भी कम हिस्सा है।

तीन रूट्स पर सेवाएं बंद, 19 रूट्स पर कटौती

एयर इंडिया ने एक पोस्ट में लिखा, “पहले वाइडबॉडी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती की घोषणा के बाद, एयर इंडिया ने आज अपने नैरोबॉडी नेटवर्क में 5% से कम की अस्थायी कटौती की है।” इस फैसले के तहत तीन रूट्स पर उड़ानें पूरी तरह बंद कर दी गई हैं। वहीं, 19 रूट्स पर फ्लाइट्स की संख्या कम की गई है। यह बदलाव 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगा।

एयर इंडिया ने कहा, 'यह स्वैच्छिक फैसला नेटवर्क की संपूर्ण स्थिरता को मजबूत करने और यात्रियों को अंतिम समय पर होने वाली असुविधा से बचाने के लिए लिया गया है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें