Airfare Chaos: ₹9 लाख का मिल रहा दिल्ली से लंदन का टिकट! मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने बिगाड़ा भारतीयों का बजट

India To London Flights: दिल्ली से लंदन जाने वाले यात्रियों के लिए फिलहाल स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है। 6 मार्च को दिल्ली से लंदन के लिए एकमात्र नॉन स्टॉप 'वर्जिन अटलांटिक' (VS303) की फ्लाइट उपलब्ध है, जिसका एक तरफ का किराया 9.12 लाख रुपये से अधिक पहुंच गया है

अपडेटेड Mar 03, 2026 पर 12:51 PM
Story continues below Advertisement
एमिरेट्स जैसी एयरलाइंस दुबई के रास्ते 26 से 30 घंटे में लंदन पहुंचा रही है

Airfare Chaos: मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी भीषण सैन्य टकराव का सीधा असर अब भारतीय हवाई यात्रियों की जेब और समय पर पड़ रहा है। भारत से लंदन जाने वाली उड़ानों का किराया आसमान छू रहा है, वहीं नॉन स्टॉप उड़ानें लगभग गायब हो गई हैं। जो एक-आध सीट बची है, उसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे।

9.12 लाख में एक तरफ का टिकट!

दिल्ली से लंदन जाने वाले यात्रियों के लिए फिलहाल स्थिति बेहद चुनौतीपूर्ण हो गई है। 6 मार्च को दिल्ली से लंदन के लिए एकमात्र नॉन स्टॉप उड़ान 'वर्जिन अटलांटिक' (VS303) उपलब्ध है, जिसका एक तरफ का किराया 9.12 लाख रुपये से अधिक पहुंच गया है। अगर आप सस्ता विकल्प जो करीब 44,000 रुपये का है चुनते हैं, तो आपको दुबई होकर जाना होगा, जिसमें 25 घंटे से ज्यादा का समय लग रहा है। ऐसे ही मुंबई से लंदन की सीधी उड़ानें बुकिंग प्लेटफॉर्म्स से गायब हैं। एमिरेट्स जैसी एयरलाइंस दुबई के रास्ते 26 से 30 घंटे में लंदन पहुंचा रही है।


₹9 लाख का मिल रहा दिल्ली से लंदन का टिकट, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने बिगाड़ा भारतीयों का बजट

क्यों पैदा हुआ यह 'एविएशन संकट'?

हवाई किरायों में इस बेतहाशा बढ़ोतरी के पीछे कई बड़े कारण हैं। ईरान और इराक के ऊपर से उड़ान भरना प्रतिबंधित है, जिसके कारण विमानों को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। युद्ध की वजह से कई एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे सीटों की भारी कमी हो गई है और बची हुई सीटों के दाम 'डिमांड' के कारण बढ़ गए हैं। लंबे रास्तों के कारण विमानों को ज्यादा ईंधन जलाना पड़ रहा है, जिसका बोझ यात्रियों पर डाला जा रहा है।

₹9 लाख का मिल रहा दिल्ली से लंदन का टिकट, मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध ने बिगाड़ा भारतीयों का बजट

राहत के लिए भारत सरकार और एयरलाइंस ने उठाए कदम

नागरिक उड्डयन मंत्रालय इस संकट पर लगातार नजर बनाए हुए है और फंसे हुए भारतीयों की मदद कर रहा है। 'इंडिगो' ने आज यानी 3 मार्च को सऊदी अरब के जेद्दा से भारत के लिए 10 विशेष राहत उड़ानें संचालित करने का फैसला किया है, ताकि वहां फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके। भारतीय एयरलाइंस प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र से बचते हुए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर रही हैं, ताकि अंतरराष्ट्रीय सेवाएं जारी रह सकें। जेद्दा में भारतीय महावाणिज्य दूतावास और अन्य विदेशी मिशनों के साथ मिलकर यात्रियों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।

'ट्रैफिक कैमरों की हैकिंग और AI से लगाया सुरक्षा में सेंध', अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत को लेकर हुए बड़े खुलासे

यात्रियों के लिए सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक हवाई किरायों में इसी तरह का उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बहुत पहले बनाएं और एयरलाइंस की वेबसाइट पर ताजा अपडेट्स चेक करते रहें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।