Get App

Ajit Pawar Death: संजय गांधी से बिपिन रावत तक, भारत की इन 10 बड़ी हस्तियों ने भी हवाई हादसे में गंवाई जान

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया। उनका चार्टेड विमान, लीयरजेट 45XR विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। पवार जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में मुंबई से बारामती जा रहे थे

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 12:46 PM
Ajit Pawar Death: संजय गांधी से बिपिन रावत तक, भारत की इन 10 बड़ी हस्तियों ने भी हवाई हादसे में गंवाई जान
Ajit Pawar Death: यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जब विमान रनवे से करीब 100 फीट पहले गिरकर आग की लपटों में घिर गया

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुखिया अजित पवार का बुधवार सुबह बारामती में एक विमान हादसे में निधन हो गया। उनका चार्टेड विमान, लीयरजेट 45XR विमान लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पवार समेत विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई। पवार जिला परिषद चुनावों के सिलसिले में मुंबई से बारामती जा रहे थे। यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ, जब विमान रनवे से करीब 100 फीट पहले गिरकर आग की लपटों में घिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान तेजी से नीचे गिरा और धमाके के साथ जल उठा। जांच एजेंसियां अब मौसम, तकनीकी खराबी और पायलट की गलती की जांच कर रही हैं।

66 वर्षीय अजति पवार, महाराष्ट्र की राजनीति के एक बड़े चेहरे थे। उनकी विद्रोही छवि और विकास कार्यों ने उन्हें जनता में 'दादा' का खिताब दिलाया था। यह कोई पहला मौका नहीं है जब हवाई हादसे में किसी बड़ी राजतीनिक हस्ती की मौत हुई है। इतिहास ऐसे कई दर्दनाक हादसों से भरा पड़ा है, जिन्होंने देश की महान हस्तियों को हमसे असमय छीन लिया। यहां विमान हादसे में जान गंवाने वाले ऐसी ही 10 प्रमुख हस्तियों के बारे में हम बता रहे हैं-

1. विजय रुपाणी

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में एक विमान हादसे में हुआ था। वे एयर इंडिया की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से अपनी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे, जब विमान टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुखद घटना में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 यात्रियों की जान चली गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें