Get App

Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में विमान हादसे की CID ने शुरू की जांच, अजित पवार समेत पांच लोगों की हुई है मौत

Ajit Pawar Plane Crash: सीसीटीवी फुटेज में इस दर्दनाक हादसे के डरावने दृश्य सामने आए हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि विमान बहुत तेज़ी से नीचे आया और ज़मीन से टकराते ही एक तेज़ रोशनी दिखाई दी। कुछ ही पलों में घटनास्थल पर आग का बड़ा गोला बन गया और चारों तरफ काले धुएं का गुबार फैल गया। इस हादसे में 66 वर्षीय अजीत पवार की मौत हो गई, जिससे पूरे बारामती इलाके में शोक की लहर दौड़ गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 30, 2026 पर 2:30 PM
Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में विमान हादसे की CID ने शुरू की जांच, अजित पवार समेत पांच लोगों की हुई है मौत
Ajit Pawar Plane Crash: बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी

बीते बुधवार को पुणे जिले के बारामती में विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। अजित पवर मुंबई से बारामती जा रहे थे। उनके मौत के बाद पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर है। वहीं महाराष्ट्र सरकार के क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने बारामती में हुए विमान हादसे की जांच शुरू कर दी है।

सामने आया सीसीटीवी फुटेज 

बता दें कि, सीसीटीवी फुटेज में इस दर्दनाक हादसे के डरावने दृश्य सामने आए हैं। फुटेज में देखा जा सकता है कि विमान बहुत तेज़ी से नीचे आया और ज़मीन से टकराते ही एक तेज़ रोशनी दिखाई दी। कुछ ही पलों में घटनास्थल पर आग का बड़ा गोला बन गया और चारों तरफ काले धुएं का गुबार फैल गया। इस हादसे में 66 वर्षीय अजीत पवार की मौत हो गई, जिससे पूरे बारामती इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। उनके साथ उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर विदीप जाधव, फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली, पायलट सुमित कपूर और को-पायलट शाम्भवी पाठक की भी जान चली गई।

बता दें कि, अजीत पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। यह अंतिम संस्कार उनके चुनावी क्षेत्र बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में हुआ, जहाँ उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और उनके दोनों बेटे पार्थ और जय मौजूद रहे। कई वरिष्ठ राजनीतिक नेता और NCP के समर्थक भी अपने प्रिय नेता की आखिरी झलक पाने के लिए वहां पहुंचे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें