Jawad Ahmed Siddiqui Arrested: दिल्ली पुलिस ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी कथित धोखाधड़ी और गड़बड़ियों से जुड़े एक मामले में हुई है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज की गई हैं। गिरफ्तारी के बाद सिद्दीकी को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया, जिसने क्राइम ब्रांच को चार दिन की पुलिस रिमांड दे दी।
