Bengal SIR controversy: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार (6 जनवरी) को दावा किया कि नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) संबंधी सुनवाई से जुड़ा नोटिस भेजा गया है। उन्होंने पार्टी समर्थकों से पश्चिम बंगाल के सियासी परिदृश्य से भारतीय जनता पार्टी (BJP) का नामोनिशान मिटाने की अपील की। साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों में 250 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने को कहा।
