प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से फोन पर बात की। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया (मध्य पूर्व) में तेजी से बढ़ रहे संघर्ष और उसकी क्षेत्रीय स्थिरता व समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने क्षेत्र में ऊर्जा सुविधाओं पर हो रहे हमलों को लेकर अपनी चिंता जताई और भारत का रुख दोहराया।
