Get App

LPG किल्लत के बीच शिवपुरी में अनोखी चोरी, जेवर-नगदी के साथ सिलेंडर भी ले उड़ा चोर

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक बंद घर में चोर घुस गया और मालिक की गैरमौजूदगी में LPG गैस सिलेंडर समेत कीमती सामान चुरा कर ले गया। यह घटना कृष्णापुरम कॉलोनी, वार्ड नंबर 10 में नीतू राजावत के घर में हुई, जो CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 8:30 AM
LPG किल्लत के बीच शिवपुरी में अनोखी चोरी, जेवर-नगदी के साथ सिलेंडर भी ले उड़ा चोर
LPG किल्लत के बीच शिवपुरी में अनोखी चोरी, जेवर-नगदी के साथ सिलेंडर भी ले उड़ा चोर

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक बंद घर में चोर घुस गया और मालिक की गैरमौजूदगी में LPG गैस सिलेंडर समेत कीमती सामान चुरा कर ले गया। यह घटना कृष्णापुरम कॉलोनी, वार्ड नंबर 10 में नीतू राजावत के घर में हुई, जो CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

राजवत सोमवार को अपने मायके गई थीं और अगले दिन लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। पीड़िता के अनुसार, घर में तोड़फोड़ की गई थी और सोने-चांदी के गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेज गैस सिलेंडर के साथ चोरी हो गए थे।

इलाके के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध को कंधे पर सिलेंडर उठाकर घर से बाहर जाते हुए देखा गया है। जांच में मदद के लिए फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है। यह घटना ऐसे समय हुई है, जब LPG को लेकर पहले से ही चिंता बनी हुई है।

कोतवाली पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें