Amit Malviya out: संगठन में बड़े लेवल पर फेरबदल के तहत भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने IT सेल प्रमुख अमित मालवीय को पद से हटा दिया है। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को भारतीय जनता पार्टी का नया सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। मालवीय एक दशक से ज्यादा समय से BJP के राष्ट्रीय IT सेल के प्रमुख थे। वह पश्चिम बंगाल में पार्टी के सह-प्रभारी भी रह चुके हैं। बंगाल में भगवा पार्टी ने विधानसभा चुनावों में भारी जीत हासिल की थी। इस फेरबदल में पार्टी की सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव किए गए हैं, जिसके तहत अलग-अलग राज्यों से चार नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए गए हैं।
