Get App

असम में 18 साल से ऊपर उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा फैसला

Assam Aadhaar Card Rule Change : कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए आधार कार्ड जारी करने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। वहीं एसटी, एससी और चाय बागान समुदाय के लोगों को निर्धारित अवधि तक आधार कार्ड की सुविधा मिलती रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 13, 2026 पर 7:41 PM
असम में 18 साल से ऊपर उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार, सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा फैसला
असम मंत्रिमंडल ने आधार कार्ड को लेकर एक अहम फैसला लिया है

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने आधार कार्ड को लेकर एक अहम फैसला लिया है। इसके तहत 18 वर्ष से अधिक उम्र के नए आवेदकों को आधार कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। हालांकि, अनुसूचित जनजाति (एसटी), अनुसूचित जाति (एससी) और चाय बागान समुदाय से जुड़े लोगों को राहत दी गई है। इन समुदायों के पात्र लोगों को मार्च 2027 तक आधार कार्ड जारी किए जाते रहेंगे।

18 साल से ऊपर उम्र वालों का नहीं बनेगा आधार

कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए आधार कार्ड जारी करने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। वहीं एसटी, एससी और चाय बागान समुदाय के लोगों को निर्धारित अवधि तक आधार कार्ड की सुविधा मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा राज्य में शहरी विकास से जुड़ी एक बड़ी योजना और नई पहल की भी जानकारी दी, जिसका उद्देश्य शहरों के विकास और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है।

सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा फैसला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें