Get App

Assam Congress crisis: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने दिया इस्तीफा! गौरव गोगोई पर लगाया गंभीर आरोप, क्या BJP में होंगे शामिल?

Assam Elections 2026: कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार (16 फरवरी) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बोरा 2021 से 2025 तक कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रहे। पिछले साल उनकी जगह गौरव गोगोई ने ली थी। वह असम में दो बार विधायक रह चुके हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 2:33 PM
Assam Congress crisis: असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा ने दिया इस्तीफा! गौरव गोगोई पर लगाया गंभीर आरोप, क्या BJP में होंगे शामिल?
Assam Elections 2026: असम विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले भूपेन कुमार बोरा ने इस्तीफा दे दिया है

Assam Elections 2026: असम में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। असम विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले सोमवार (16 फरवरी) को कांग्रेस की असम इकाई के पूर्व अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बोरा ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में उन्होंने दावा किया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें उपेक्षित किया जा रहा है। बोरा ने कहा कि राज्य इकाई में उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है।

बोरा 2021 से 2025 तक असम कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष थे। पिछले साल उनकी जगह गौरव गोगोई को असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंप दी गई। वह असम में दो बार विधायक रह चुके हैं।  न्यूज 18 के मुताबिक, बताया जा रहा है कि बोरा ने अपने फैसले के लिए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की हड़बड़ी को जिम्मेदार ठहराया है। यह घटनाक्रम प्रियंका गांधी वाड्रा के असम दौरे से कुछ ही दिन पहले हुआ है।

चुनाव से पहले क्यों दिया इस्तीफा?

बोरा ने गुवाहाटी में पत्रकारों से कहा, "मैंने आज सुबह आठ बजे कांग्रेस आलाकमान को अपना इस्तीफा भेज दिया। इसमें विस्तार से बताया कि मुझे यह कदम उठाने के लिए क्यों मजबूर होना पड़ा। यह कोई व्यक्तिगत निर्णय नहीं है। मैंने पार्टी को 32 साल दिए हैं। मैं 1994 में पार्टी में शामिल हुआ था। यह कदम केवल व्यक्तिगत नहीं है, यह पार्टी के भविष्य की चिंता से प्रेरित है। इसलिए मैंने कांग्रेस आलाकमान को सब कुछ विस्तार से बताया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें