Get App

Assam Exit Poll: असम में क्या था 2021 एग्जिट पोल का अनुमान, कैसा था असल नतीजा? देखें आंकड़ें

Assam Exit Poll : 126 विधानसभा सीटों वाले असम में जीत के लिए 64 सीटों की जरूरत थी। कई प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने चुनाव में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की थी। हालांकि, कुछ एग्जिट पोल्स ने दोनों गठबंधनों के बीच बेहद कड़ी टक्कर और त्रिशंकु विधानसभा होने का अनुमान जताया था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Apr 29, 2026 पर 5:40 PM
Assam Exit Poll: असम में क्या था 2021 एग्जिट पोल का अनुमान, कैसा था असल नतीजा? देखें आंकड़ें
असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को खत्म होने के बाद सभी की नजरें एग्जिट पोल पर टिकी हुई हैं। अब से कुछ ही देर बाद पांच राज्यों का एग्जिट पोल सामने आ जाएगा। पश्चिम बंगाल हो या असम पांच राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, एग्जिट पोल आज शाम को इसकी तस्वीर पेश करेंगे। ऐसे में आइए देखते हैं कि, असम में पिछले विधानसभा चुनाव में एग्जिट पोल कितना सही साबित हुआ था।

असम की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान कराया गया था, जिसमें 85.91 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई।

2021 के एग्जिट पोल में क्या था आंकड़ा

2021 के असम विधानसभा चुनाव में लगभग सभी एजेंसियों ने असम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की वापसी का अनुमान लगाया था। इंडिया टुडे – एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए को 75 से 85 सीटें मिल सकती थीं। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले महाजोत को 40 से 50 सीटें और अन्य को 1 से 4 सीटें मिलने की बात कही गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें