Get App

Ram Temple Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का आरोपी नंबर-1 निकला अविनाश शुक्ला! SIT को 70 बार चोरी के मिले सबूत! पुलिस रिमांड पर 3 'चंदा चोर'

Ayodhya Ram Temple donation case: सूत्रों ने बुधवार (8 जुलाई) को बताया कि तीन सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला को राम मंदिर में भक्तों के चढ़ावे की कथित चोरी के मामले में मुख्य आरोपी बताया गया है। उसे लगभग 40 दिनों तक चले उस रैकेट से जोड़ा गया है, जिसमें दान की गिनती के सिस्टम से करीब 70 बार पैसे चुराए गए थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 3:48 PM
Ram Temple Donation Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी का आरोपी नंबर-1 निकला अविनाश शुक्ला! SIT को 70 बार चोरी के मिले सबूत! पुलिस रिमांड पर 3 'चंदा चोर'
Ayodhya Ram Temple donation case: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में पुलिस रिमांड पर तीन आरोपी भेजे गए हैं

Ayodhya Ram Temple donation case: अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट में अविनाश शुक्ला को मुख्य आरोपी बताया गया है। सूत्रों ने बुधवार (8 जुलाई) को बताया कि जांचकर्ताओं को शक है कि 40 दिनों तक चली इस चोरी में मंदिर के दान की रकम की गिनती के दौरान चोरी के लगभग 70 मामले शामिल थे। मंदिर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि तीन सदस्यों वाली एसआईटी के अंतरिम नतीजों पर सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक में चर्चा हुई।

अविनाश शुक्ला के खिलाफ SIT को मिले सबसे मजबूत सुबूत

सूत्रों के अनुसार शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, मंदिर में भक्तों के चढ़ावे की गिनती करने के काम में शामिल अविनाश शुक्ला के खिलाफ एसआईटी को सबसे मजबूत सुबूत मिले हैं। इसी वजह से उसे इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कथित चोरी का पूरा प्रकरण शुक्ला के इर्द-गिर्द केंद्रित था। उसकी निशानदेही पर ही जांचकर्ताओं को पांच अन्य आरोपियों की पहचान करने और मंदिर के दान राशि गणना कक्ष के अंदर संदिग्ध काम करने के तरीके को समझने में मदद मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें