Bageshwar Dham Sarkar: केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की संस्था को FCRA (Foreign Contribution Regulation Act) के तहत विदेशी फंड लेने की अनुमति दे दी है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बागेश्वर धाम जन सेवा समिति को फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट के तहत इसके लिए रजिस्ट्रेशन दे दिया है। यह समिति मशहूर धर्मगुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की धार्मिक संस्था है। इस मंजूरी के बाद उनकी संस्था अब विदेशों से आधिकारिक रूप से दान ले सकेगी।
