Get App

Uttar Pradesh Heat wave Update: राजस्थान के बाड़मेर से भी ज्यादा गर्म यूपी का बांदा! अब IMD ने मौसम पर दिया ये अलर्ट

Uttar Pradesh Heat wave Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तीखी और झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। अप्रैल के दूसरे तीसरे हफ्ते में ही प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री के बीच झूल रहा है। इस बीच IMD के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने यूपी का टेंप्रेचर मैप जारी किया है।

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 2:02 PM
Uttar Pradesh Heat wave Update: राजस्थान के बाड़मेर से भी ज्यादा गर्म यूपी का बांदा! अब IMD ने मौसम पर दिया ये अलर्ट
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर जारी

Uttar Pradesh Heat wave Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तीखी और झुलसाने वाली गर्मी की शुरुआ हो चुकी है। अप्रैल के दूसरे तीसरे हफ्ते में ही प्रदेश के कई जिलों में पारा 40 से 44 डिग्री के बीच झूल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ आंचलिक केंद्र ने यूपी का टेंप्रेचर मैप जारी किया है। हालात कुछ ऐसे हैं कि यूपी का बांदा जिला गर्मी के मामले में अब राजस्थान के बाड़मेर को सीधी टक्कर दे रहा है।

बाड़मेर Vs बांदा: कहां कितनी गर्मी?

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पिछले 24 घंटे में राजस्थान में बाड़मेर दिला सबसे अधिक गर्म रहा। यहां पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो लखनऊ मौसम केंद्र की 17 अप्रैल की रिपोर्ट के मुताबिक बुंदेलखंड के बांदा में पारा 44.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जो राजस्थान के बाड़मेर (42.9°C) से भी अधिक है। संगम नगरी प्रयागराज में भी तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बाड़मेर के लगभग बराबर ही है।

यूपी के टॉप-5 सबसे गर्म शहर (17 अप्रैल की रिपोर्ट):

सब समाचार

+ और भी पढ़ें