Bengaluru Airport: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक चौंकाने वाला मामला सामने आाया है, जहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़े एक स्टाफ ने एक विदेशी महिला पैसेंजर के साथ छेड़खानी की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्टाफ मेंबर को कथित तौर पर सिक्योरिटी चेक के बहाने एक दक्षिण कोरियाई महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में महिला की शिकायत सही पाई गई है।
