Sanjeev Khirwar: IAS संजीव खिरवार बने MCD कमिश्नर, स्टेडियम में कुत्ता टहलाने के विवाद के बाद दिल्ली में हुई वापसी

Sanjeev Khirwar: 1994 बैच के IAS अधिकारी संजीव खीरवार, जिन्हें दिल्ली में अपने कुत्ते को टहलाने के लिए कथित तौर पर पूरा स्टेडियम खाली कराने के विवाद के बाद लद्दाख स्थानांतरित कर दिया गया था, अब दिल्ली में नए MCD कमिश्नर के रूप में वापस आ गए हैं।

अपडेटेड Jan 22, 2026 पर 1:14 PM
Story continues below Advertisement
संजीव खिरवार बने दिल्ली के नए MCD कमिश्नर

Sanjeev Khirwar: 1994 बैच के IAS अधिकारी संजीव खिरवार, जिन्हें दिल्ली में अपने कुत्ते को टहलाने के लिए कथित तौर पर पूरा स्टेडियम खाली कराने के विवाद के बाद लद्दाख स्थानांतरित कर दिया गया था, अब दिल्ली में नए MCD कमिश्नर के रूप में वापस आ गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को उनकी नियुक्ति की घोषणा की और इसकी सूचना दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना के कार्यालय को दे दी गई।

खिरवार ने अश्वनी कुमार का स्थान लिया है, जो 1992 बैच के IAS अधिकारी हैं और जिनका तबादला जम्मू-कश्मीर कर दिया गया है।

जानें, क्या काम करते हैं MCD कमिश्नर


संजीव खिरवार ने ऐसे समय में कार्यभार संभाला है जब नगर निगम इस महीने के अंत में नगर निगम भवन में अपना बजट पेश करने की तैयारी कर रहा है और कई प्रशासनिक और वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रहा है। नगर निगम आयुक्त की निगम के दैनिक कार्यों की देखरेख, नीतियों के कार्यान्वयन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

AAP सरकार ने दिया था ये आदेश

बता दें कि 2022 के विवाद ने सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेषाधिकारों को लेकर जनता में भारी आक्रोश पैदा किया। उस समय खिरवार दिल्ली के प्रधान सचिव (राजस्व) थे। उन पर और उनकी पत्नी, जो स्वयं भी एक नौकरशाह थीं, पर आरोप था कि उन्होंने खिलाड़ियों को अपने कुत्ते को टहलाने के लिए जल्दी स्टेडियम छोड़ने को कहा था। स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने उस समय दावा किया था कि उन्हें शाम 7 बजे के निर्धारित समय से पहले ही स्टेडियम बंद करने के लिए कहा गया था। इस विवाद के बाद, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली AAP सरकार ने राजधानी के सभी स्टेडियमों को खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खुला रखने का निर्देश दिया था।

हालांकि, थ्यागराज (Thyagraj) स्टेडियम के प्रशासक अनिल चौधरी ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा कि खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को निर्धारित समय से पहले परिसर छोड़ने के लिए नहीं कहा गया था।

खैरवार की पत्नी भी रह चुकी हैं IAS अधिकारी

इस विवाद के बाद, खिरवार की पत्नी रिंकू दुग्गा - जो स्वयं 1994 बैच की IAS अधिकारी हैं - को कथित तौर पर अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया गया। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, उनकी सेवा रिकॉर्ड के मूल्यांकन के बाद, उन्हें केंद्रीय सिविल सेवा पेंशन नियम, 1972 के मौलिक नियम (FR) 56(j), नियम 48 के तहत अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त किया गया।

यह भी पढ़ें: 1984 Anti-Sikh Riots: जनकपुरी-विकासपुरी हिंसा मामले में सज्जन कुमार को मिली राहत, अदालत ने किया बरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।