Get App

Bengaluru Rain-Floods: बारिश के कुछ ही मिनटों में बेंगलुरु जलमग्न! मशहूर 'बुकवर्म' स्टोर की ₹14 लाख की 5,000 किताबें बर्बाद, 10 लोगों की मौत

Bengaluru Rain-Floods: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में चर्च स्ट्रीट पर स्थित मशहूर 'द बुकवर्म' बुकस्टोर में बारिश का पानी घुस जाने से 14 लाख रुपये से अधिक कीमत की 5,000 किताबें बर्बाद हो गई। भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए। इनमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 30, 2026 पर 2:38 PM
Bengaluru Rain-Floods: बारिश के कुछ ही मिनटों में बेंगलुरु जलमग्न! मशहूर 'बुकवर्म' स्टोर की ₹14 लाख की 5,000 किताबें बर्बाद, 10 लोगों की मौत
Bengaluru Rain-Floods: बेंगलुरु के मशहूर 'बुकवर्म' स्टोर की 5,000 किताबें अचानक हुई भारी बारिश में बर्बाद हो गईं

Bengaluru Rain-Floods: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार (29 अप्रैल) रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, भारी बारिश ने चर्च स्ट्रीट पर स्थित एक जाने-माने बुकस्टोर को भारी नुकसान पहुंचाया है। बेंगलुरु के मध्य भाग में स्थित मशहूर 'द बुकवर्म' बुकस्टोर में बारिश का पानी घुस जाने से 14 लाख रुपये से अधिक कीमत की 5,000 किताबें बर्बाद हो गई।

अधिकारियों ने गुरुवार (30 अप्रैल) को बताया कि भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं के कारण कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए। कई प्रमुख इलाकों में जलभराव हो गया और ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।

'द बुकवर्म (The Bookworm)' ने इंस्टाग्राम पर बारिश के बाद के हालात की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए। इनमें दुकान का पूरा इलाका बारिश के पानी से भरा हुआ और हजारों किताबें भीगी हुई दिखाई दे रही हैं। कुछ तो पानी में तैर भी रही थीं। 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के अनुसार, इन किताबों की कीमत 14 लाख रुपये से अधिक थी।

दुकान ने पानी भरे तस्वीरों के साथ लिखा, "बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण हमारी 4,000 से 5,000 किताबें बर्बाद हो गईं।" एक तस्वीर में दुकान के बाहर जमीन पर ओले बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीरों में दुकान के अंदर का नजारा है। इसमें पानी ने किताबों की अलमारियों और ढेरों को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें