India AI Summit: नई दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के चौथे दिन एक बड़ा बदलाव सामने आया है। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स आज अपना निर्धारित मुख्य भाषण नहीं देंगे। आयोजकों ने आज सुबह इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला कार्यक्रम की मुख्य प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित रखने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि, गेट्स फाउंडेशन की मौजूदगी समिट में बनी रहेगी।
