Thiruvananthapuram Mayor: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम के नए मेयर वी.वी. राजेश को एक इमोशनल लेटर लिखकर केरल की राजधानी में पहली बार सत्ता में आने पर उन्हें और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं को बधाई दी है। पीएम मोदी ने इस जीत को ऐतिहासिक करार दिया है। पीएम मोदी ने वीवी राजेश को एक दिल छू लेने वाला खत लिखा है। खुद इस लेटर को राजेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है। प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि के महत्व और विकसित केरल के लिए बीजेपी के विजन पर जोर दिया है।
