Get App

SP चीफ का पुतला जलाते हुए झुलसीं BJP विधायक, अस्पताल में खुद मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

अनूपमा जायसवाल के पति अशोक जायसवाल ने इस मुलाकात को इंसानियत और लोकतांत्रिक शिष्टाचार का उदाहरण बताया। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधायक से बात की है और उनके इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 7:13 PM
SP चीफ का पुतला जलाते हुए झुलसीं BJP विधायक, अस्पताल में खुद मिलने पहुंचे अखिलेश यादव
SP चीफ का पुतला जलाते हुए झुलसीं BJP विधायक, अस्पताल में मिलने खुद पहुंचे अखिलेश यादव (x.com/yadavakhilesh)

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव मंगलवार को लखनऊ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना। अनूपमा जायसवाल पिछले हफ्ते एक प्रदर्शन के दौरान आग से झुलस गई थीं।

बताया जा रहा है कि बहराइच की विधायक अनूपमा जायसवाल शनिवार को महिलाओं के आरक्षण के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन में शामिल थीं। इस दौरान वे अखिलेश यादव का पुतला जला रही थीं, तभी अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई और आग की लपटें सीधे उनके चेहरे की तरफ आ गईं, जिससे वे बुरी तरह झुलस गईं।

अखिलेश यादव ने लखनऊ के मेदांता अस्पताल जाकर विधायक और उनके परिवार से मुलाकात की और उनके जल्द ठीक होने की कामना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि समाज में नफरत नहीं, बल्कि आपसी भाईचारा और सद्भाव होना चाहिए। राजनीति अपनी जगह है, लेकिन इंसानियत उससे भी ज्यादा जरूरी है।

उन्होंने X पर लिखा, "हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें