Get App

Nitish Kumar: बिहार CM की रेस में सबसे आगे किसका नाम? नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की डेट हुई फाइनल

Nitish Kumar : नीतीश कुमार ने 30 मार्च को नई दिल्ली जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसके लिए उन्होंने बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। 10 बार बिहार के मुख्यनंत्री रह चुके नीतीश कुमार ने 17 मार्च को चार अन्य NDA उम्मीदवारों के साथ राज्यसभा चुनाव जीता था। उन्होंने 5 मार्च को ही राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया था

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Apr 09, 2026 पर 2:31 PM
Nitish Kumar: बिहार CM की रेस में सबसे आगे किसका नाम? नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की डेट हुई फाइनल
नीतीश कुमार की विदाई के बाद कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

बिहार की राजनीति 20 साल बाद एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। बीते 20 साल बिहार की राजनीति की धुरी रहे नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री पद से विदाई लेने की तैयारी में हैं। बता दें कि, जेडीयू के प्रमुख नीतीश कुमार का बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में करीब 20 साल का लंबा कार्यकाल अब खत्म होने की ओर है। जानकारी के मुताबिक, जेडीयू मुखिया शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। उनके साथ संजय झा और विजय कुमार चौधरी भी हैं, जो राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे।

इस दिन इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार!

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 अप्रैल को नीतीश कुमार अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी दिन NDA के विधायकों की बैठक होने की संभावना है, जिसमें नए मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा। फिलहाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनने का सबसे मजबूत उम्मीदवार माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह भी नेतृत्व परिवर्तन को लेकर बीजेपी के केंद्रीय नेताओं से मिलने के लिए नई दिल्ली जा रहे हैं।

जीता था राज्यसभा का चुनाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें