Get App

Hubballi BJP Worker: कर्नाटक में BJP महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट! कपड़े फाड़ने के भी आरोप, पुलिस ने किया इनकार

Hubballi BJP Worker: मंगलवार को कर्नाटक के हुबली में पुलिस हिरासत में ली गई एक महिला भाजपा कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला को पुलिस बस के अंदर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों से घिरे हुए दिखाया गया है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 2:56 PM
Hubballi BJP Worker: कर्नाटक में BJP महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट! कपड़े फाड़ने के भी आरोप, पुलिस ने किया इनकार
कर्नाटक में BJP महिला कार्यकर्ताओं से मारपीट! कपड़े फाड़ने के भी आरोप, पुलिस ने किया इनकार

Hubballi BJP Worker: मंगलवार को कर्नाटक के हुबली में पुलिस हिरासत में ली गई एक महिला भाजपा कार्यकर्ता के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला को पुलिस बस के अंदर पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों से घिरे हुए दिखाया गया है। फुटेज में वह हिरासत का विरोध करती और जोर-जोर से आवाज उठाती नजर आ रही है, जिसके बाद कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई। भाजपा नेताओं का दावा है कि हाथापाई के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिए गए।

महिला कार्यकर्ता के खिलाफ पुलिस शिकायत किस वजह से दर्ज की गई?

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस पार्षद सुवर्णा कलकुंतला की शिकायत के बाद सुजाता को हिरासत में लिया गया। यह शिकायत मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद से संबंधित थी।

कलकुंतला ने सुजाता पर आरोप लगाया कि उन्होंने एसआईआर-बीएलओ अधिकारियों को इलाके में बुलाया और कथित तौर पर वोटों को हटाने में मदद की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें