BMC Mayor Lottery: महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई और 28 अन्य नगर निकायों के मेयर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) मेयर का पद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मिलेगा या एकनाथ शिंदे की शिवसेना को, इसके लिए लॉटरी की तारीख की भी घोषणा कर दी गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुंबई मेयर पद किस कैटेगरी में जाएगा इसका फैसला 22 जनवरी को लॉटरी के जरिए होगा।
