Get App

हावड़ा में बमबाजी और पथराव, कई लोग घायल! पश्चिम बंगाल में नहीं रुक रही चुनाव बाद हिंसा

Bengal Violence: ये बवाल ऐसे समय हुआ, जब राज्य में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सरेआम हत्या कर दी गई। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार रात को रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुवेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि चंद्रनाथ रथ अगर उनके निजी सहायक के तौर पर काम नहीं करते, तो शायद उनकी हत्या नहीं होती

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 07, 2026 पर 6:31 PM
हावड़ा में बमबाजी और पथराव, कई लोग घायल! पश्चिम बंगाल में नहीं रुक रही चुनाव बाद हिंसा
Bengal Violence: अब हावड़ा में बमबाजी और पथराव, कई लोग घायल! पश्चिम बंगाल में नहीं रुक रही चुनाव बाद हिंसा

पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। BJP विधायक सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या के बाद, अब हावड़ा से हिंसी की खबरें आ रही हैं। हावड़ी की शिबपुर की चारा बस्ती में बवाल हो गया है। खबरों की मानें, तो वहां बमबाजी और पथराव हुआ। कई दुकानों में तोड़फोड़ की कोशिश हुई। हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है। ऐसा आरोप है कि इस हमले में बीजेपी नेता को निशाना बनाया गया। बवाल के बाद इलाके में सुरक्षा बलों को तौनात किया गया और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने मोर्चा संभाला है।

ये बवाल ऐसे समय हुआ, जब राज्य में सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की सरेआम हत्या कर दी गई। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार रात को रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सुवेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि चंद्रनाथ रथ अगर उनके निजी सहायक के तौर पर काम नहीं करते, तो शायद उनकी हत्या नहीं होती। उन्होंने भरोसा जताया कि पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी।

सुवेंदु ने आरोप लगाया कि रथ की हत्या में सुपारी लेकर हत्या करने वाले संलिप्त थे। उन्होंने दावा किया कि रथ की किसी से कोई राजनीतिक दुश्मनी नहीं थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें