Get App

Bus Fire In Andhra: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण हादसा! बस में आग लगने से 20 लोगों की जलकर मौत, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख

Kurnool Bus fire: आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शुक्रवार (24 अक्टूबर) तड़के 41 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रही एक निजी स्लीपर बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही यह बस एक दोपहिया वाहन की टक्कर से पूरी तरह जलकर खाक हो गई। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Oct 24, 2025 पर 9:08 AM
Bus Fire In Andhra: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में भीषण हादसा! बस में आग लगने से 20 लोगों की जलकर मौत, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख
Bus Fire In Andhra: निजी स्लीपर बस में आग लगने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई

Bus Fire In Andhra: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में शुक्रवार (24 अक्तूबर) सुबह एक बस में आग लगने से भीषण हादसा हो गया है। कुरनूल जिले में शुक्रवार तड़के 40 यात्रियों को लेकर बेंगलुरु जा रही एक निजी स्लीपर बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई। यह बस कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु जा रही थी। कावेरी ट्रैवल्स के तहत हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही यह बस चिन्नातेकुरु गांव के पास एक दोपहिया वाहन की टक्कर से पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

बताया जा रहा है कि बस में 41 यात्री सवार थे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। कावेरी ट्रैवल्स की यह बस आधी रात के आसपास हैदराबाद से रवाना हुई थी। जैसे ही यह कुरनूल शहर के बाहरी इलाके उलिंडकोंडा के पास पहुंची, पीछे से आ रहा एक दोपहिया वाहन इससे टकरा गया।

इससे बाइक बस के नीचे फंस गई और ईंधन टैंक से टकरा गई। इससे भीषण आग लग गई जो तेजी से पूरे वाहन में फैल गई। कुरनूल बस हादसे पर कुरनूल जिला कलेक्टर डॉ. ए. सिरी ने ANI को बताया, "यह दुर्घटना सुबह 3 से 3:10 बजे के बीच हुई जब बस एक बाइक से टकरा गई, जिससे ईंधन रिसाव हुआ और आग लग गई। 41 यात्रियों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है। शेष 20 में से 11 के शवों की अब तक पहचान हो चुकी है। बाकी की पहचान के प्रयास जारी हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें