By-Elections Results 2025: देश के प्रमुख चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हाल ही में हुए उपचुनाव के नतीजे आज यानी सोमवार (23 जून) को जारी किए जाएंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। गुजरात की दो सीटों विसावदर और कडी, पंजाब (लुधियाना पश्चिम), बंगाल (कालीगंज) और केरल (नीलांबुर) में एक-एक सीट पर 19 जून को उपचुनाव हुए थे। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और पिनाराई विजयन की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के बीच कड़ा मुकाबला है।
