Get App

कैबिनेट का बड़ा फैसला! SMEs के लिए 10000 करोड़ रुपये के ग्रोथ फंड को मिली मंजूरी, इसके सीधे फायदे समझिए

Cabinet Decisions : SME ग्रोथ फंड छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों में सीधे इक्विटी निवेश करेगा। इसका मकसद ग्रोथ-स्टेज कैपिटल की कमी को दूर करना है। सरकार ने कहा कि यह फंड अच्छी संभावना वाले सफल बिज़नेस मॉडल और विस्तार की संभावना वाले SMEs को लंबे समय के लिए ग्रोथ इक्विटी कैपिटल उपलब्ध कराएगा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 06, 2026 पर 4:17 PM
कैबिनेट का बड़ा फैसला! SMEs के लिए 10000 करोड़ रुपये के ग्रोथ फंड को मिली मंजूरी, इसके सीधे फायदे समझिए
Cabinet Decisions : कैबिनेट ने ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में रिसर्च,प्लानिंग,अप्रेजल,निगरानी और प्रभाव के आकलन को मज़बूत करने के लिए ITLA को एक स्पेशल पर्पस व्हीकल के तौर पर स्थापित करने की मंजूरी भी दे दी है

Cabinet Decisions : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को SME ग्रोथ फंड (SGF) के लिए सरकार की 10,000 करोड़ रुपये के योगदान और इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स अथॉरिटी (ITLA) के गठन को मंजूरी दे दी है। SME ग्रोथ फंड छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों में सीधे इक्विटी निवेश करेगा। इसका मकसद ग्रोथ-स्टेज कैपिटल की कमी को दूर करना है। सरकार ने कहा कि यह फंड अच्छी संभावना वाले सफल बिज़नेस मॉडल और विस्तार की संभावना वाले SMEs को लंबे समय के लिए ग्रोथ इक्विटी कैपिटल उपलब्ध कराएगा।

सरकार ने कहा है कि SGF से अधिकांश हिस्सा छोटे और मध्यम आकार के मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को दिया जाएगा। यह फंड टियर-II और टियर-III शहरों के इंडस्ट्रियल क्लस्टर में काम करने वाले SMEs को भी हेल्प करेगा।

सरकार SGF फ़्रेमवर्क के तहत बनाए गए 'ऑल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फ़ंड' (AIF) के लिए कुल 10,000 करोड़ रुपये देगी। इस फंड का मकसद कंपनियों को अपने कामकाज का दायरा बढ़ाने, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग क्षमता में निवेश करने, अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में विस्तार करने, ग्लोबल वैल्यू चेन से जुड़ने और रणनीतिक निवेश करने में मदद करना है।

सरकार का कहना कि मौजूदा फंड इक्विटी सपोर्ट तो देते हैं,लेकिन इनमें से अधिकांश शुरुआती दौर के उद्यमों पर फोकस करते हैं और मुख्य रूप से माइक्रो एंटरप्राइज को कवर करते हैं। SGF का मकसद छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों के लिए इक्विटी ग्रोथ कैपिटल की जरूरत को पूरा करना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें