CBSE Class 12 Toppers List 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। इस साल का कुल पास प्रतिशत 85% रहा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 3% कम है। सीबीएसई के मुताबिक, इस साल के कुल उत्तीर्ण छात्रों में से 94028 छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, जो कुल पास होने वाले उम्मीदवारों का 5.32% है। इनमें से 17113 छात्रों ने 95% से अधिक स्कोर प्राप्त किया है, जो कुल सफल छात्रों का 0.97% हिस्सा है।
