Get App

LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप से केरोसिन बेचने की इजाजत, नियमों में दी ढील

सरकार ने घरों तक केरोसिन की आपूर्ति तेज करने के लिए पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों में अस्थायी ढील देने की घोषणा की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि इन नए उपायों के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खाना पकाने के लिए केरोसिन की अतिरिक्त आपूर्ति की जा सकेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2026 पर 11:16 PM
LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पंप से केरोसिन बेचने की इजाजत, नियमों में दी ढील
केरोसिन की हुई वापसी, पेट्रोल पंपों पर होगी बिक्री, सरकार ने नियमों में दी ढील

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने रविवार को वैश्विक ऊर्जा सप्लाई में आई रुकावटों को देखते हुए एक अहम फैसला लिया है। सरकार ने घरों तक केरोसिन की आपूर्ति तेज करने के लिए पेट्रोलियम सुरक्षा और लाइसेंसिंग नियमों में अस्थायी ढील देने की घोषणा की है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बताया कि इन नए उपायों के तहत 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खाना पकाने के लिए केरोसिन की अतिरिक्त आपूर्ति की जा सकेगी।

सरकार की इस अधिसूचना के अनुसार, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों को 60 दिनों के लिए पेट्रोल पंप समेत खुदरा माध्यमों के जरिए केरोसिन बेचने की अनुमति दी गई है, ताकि लोगों को आसानी से ईंधन मिल सके।

सरकार ने लिया अहम फैसला 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें