Get App

Chhagan Bhujbal: फडणवीस कैबिनेट में NCP नेता छगन भुजबल की वापसी, BMC चुनावों से पहले 'महायुति' ने बनाया मास्टर प्लान

Chhagan Bhujbal Comeback: वरिष्ठ NCP नेता और समता परिषद के संस्थापक छगन भुजबल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल का हिस्सा बन गए हैं। महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार (20 मई) को एक समारोह में उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई। पिछले साल नासिक लोकसभा सीट से टिकट न मिलने पर वह काफी निराश दिखे थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 20, 2025 पर 5:22 PM
Chhagan Bhujbal: फडणवीस कैबिनेट में NCP नेता छगन भुजबल की वापसी, BMC चुनावों से पहले 'महायुति' ने बनाया मास्टर प्लान
Chhagan Bhujbal Comeback: क्या छगन भुजबल की वापसी BMC चुनावों से पहले 'महायुति' के मास्टर प्लान का हिस्सा है?

Chhagan Bhujbal Comeback: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पांच महीने पुराने राज्य मंत्रिमंडल का मंगलवार (20 मई) को विस्तार किया। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता छगन भुजबल को मंत्री के तौर पर शामिल किया गया। मंत्रिमंडल में भुजबल के शामिल होने के साथ ही राज्य सरकार में अब कुल 39 मंत्री हो गए हैं, जिनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 19 मंत्री, शिवसेना के 11 और NCP के 9 मंत्री शामिल हैं। 77 वर्षीय भुजबल को राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्ण ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एकनाथ शिंदे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर वरिष्ठ NCP नेता ने कहा, "अंत भला तो सब भला।" उन्होंने कहा कि वह किसी विशेष विभाग की आकांक्षा नहीं रखते। राज्य में जाना-माना ओबीसी चेहरा माने जाने वाले भुजबल का राजनीतिक करियर दशकों पुराना और उतार-चढ़ाव भरा रहा है। पिछले साल दिसंबर में फडणवीस ने जब पहली बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था उस समय उन्हें इसमें शामिल नहीं किया गया था। तब भुजबल ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जाहिर की थी।

NCP के दिग्गज नेता धनंजय मुंडे के इस्तीफे के बाद भुजबल को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड की गिरफ्तारी के बाद मार्च में मुंडे ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। पिछले साल नासिक लोकसभा सीट से टिकट न मिलने पर भुजबल काफी निराश दिखे थे।

उन्होंने 'महायुति' गठबंधन के सत्ता में लौटने पर भी इसी तरह की नाराजगी जताई थी। बाद में मंत्रियों की लिस्ट में उनका नाम नहीं था। दोनों ही मौकों पर भुजबल अपनी निराशा जनता से नहीं छिपा पाए। हालांकि, सोमवार शाम को उनकी किस्मत बदल गई, जब एनसीपी कोटे से उन्हें मंत्री बनाने का फैसला किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें