Strait of Hormuz: ईरान ने बुधवार को होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को पूरी तरह से बंद करने की घोषणा करते हुए चेतावनी दी है कि अगर इस महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते से कोई भी जहाज गुजरा तो उस पर हमला किया जाएगा। गुरुवार को यह जानकारी ईरानी सरकारी और अर्ध-सरकारी मीडिया के हवाले से सामने आई है।
