पटना में नई सरकार गठन से पहले सियासी हलचल चरम पर है। नीतीश कुमार के इस्तीफे की चर्चाओं के बीच जोड़-तोड़ जारी है। वहीं इस राजनीतिक उथल पुथल के बीच बिहार से एक और बड़ी सियासी खबर आई है। सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार फिलहाल नई सरकार के कैबिनेट में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। निशांत कुमार के नई बनने वाली कैबिनेट में शामिल होने की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है।
