दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों से बातचीत के दौरान बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेवर में बनने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। । सिंगापुर में भारतीय समुदाय से बातचीत के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह एयरपोर्ट देश के सबसे बड़े हवाईअड्डों में शामिल होगा। इसी के साथ यहां कई ऐसी सुविधाएं होंगी, जिससे यह काफी हटकर होगा।
