Get App

'भारत ने रातों रात बंद कर दी अरबों की कंपनी', पाकिस्तान से दोस्ती तुर्की को ऐसे पड़ी भारी

तुर्की की कंपनी सेलेबी (Celebi) की सिक्योरिटी क्लीयरेंस, भारत द्वारा रद्द किए जाने के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा था। अब कंपनी की चेयरपर्सन कैनन सेलेबिओग्लू ने इसे अपनी कंपनी के इतिहास का सबसे दर्दनाक अनुभव बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत के इस फैसले से कंपनी को भारी नुकसान हुआ और रातों-रात उसके कारोबार की वैल्यू में करीब 50 करोड़ डॉलर की कमी आ गई

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jun 16, 2026 पर 10:12 PM
'भारत ने रातों रात बंद कर दी अरबों की कंपनी', पाकिस्तान से दोस्ती तुर्की को ऐसे पड़ी भारी
भारत सरकार ने तुर्की की एयरपोर्ट सेवा कंपनी सेलेबी (Celebi) की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान ही नहीं बल्कि उसका साथ देने वाले तुर्की से भी देश के संबंधों में काफी तल्ख हैं। इसी दौरान भारत सरकार ने तुर्की की एयरपोर्ट सेवा कंपनी सेलेबी (Celebi) की सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। अब करीब एक साल बाद कंपनी की चेयरपर्सन ने इस फैसले को अपने कारोबार के इतिहास का सबसे बड़ा झटका बताया है। कंपनी की चेयरपर्सन जनेस एग्जीक्यूटिव कैनन सेलेबिओग्लू ने खुलासा किया है कि, कैसे उनकी करीब 400 मिलियन डॉलर की कंपनी को भारत में रातों रात बंद कर दिया गया।

तुर्की की कंपनी को लगा था बड़ा झटका 

तुर्की की कंपनी सेलेबी (Celebi) की सिक्योरिटी क्लीयरेंस, भारत द्वारा रद्द किए जाने के बाद कंपनी को बड़ा झटका लगा था। अब कंपनी की चेयरपर्सन कैनन सेलेबिओग्लू ने इसे अपनी कंपनी के इतिहास का सबसे दर्दनाक अनुभव बताया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत के इस फैसले से कंपनी को भारी नुकसान हुआ और रातों-रात उसके कारोबार की वैल्यू में करीब 50 करोड़ डॉलर की कमी आ गई। मई 2025 में, 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के दौरान भारतीय अधिकारियों ने सेलेबी की सुरक्षा मंजूरी वापस ले ली थी। इसके बाद कंपनी को भारत में अपना कारोबार बंद करना पड़ा। सेलेबी लगभग 17 वर्षों से भारत में एयरपोर्ट सेवाओं के क्षेत्र में काम कर रही थी।

भारत के 9 बड़े एयरपोर्ट पर सेवाएं देती थी कंपनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें