Get App

Codeine Syrup Racket Case: 'कोडीन कफ सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई'; सीएम योगी के दावे के बाद सपा का प्रदर्शन

Codeine Syrup Racket Case: नेता सदन और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार (22 दिसंबर) को कहा कि कोडीन से मौत का एक भी मामला उत्तर प्रदेश सरकार के संज्ञान में नहीं आया है। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने कोडीन कफ सिरप के कथित अवैध कारोबार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Dec 22, 2025 पर 3:54 PM
Codeine Syrup Racket Case: 'कोडीन कफ सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई'; सीएम योगी के दावे के बाद सपा का प्रदर्शन
Codeine Syrup Racket Case: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोडीन सिरप से कोई मौत नहीं हुई है

Codeine Syrup Racket Case: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार (22 दिसंबर) को विधानसभा में कहा कि कोडीन कफ सिरप या नकली दवाओं से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है। नेता सदन और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी सदस्यों के सवाल के जवाब में कहा कि कोडीन से मौत का एक भी मामला यूपी सरकार के संज्ञान में नहीं आया है। इस बीच, विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को विधान भवन के मुख्य गेट पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने कोडीन कफ सिरप के कथित अवैध कारोबार समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए।

नेता सदन ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय द्वारा शुरू में ही उठाए गए मुद्दे के जिक्र से अपनी बात शुरू करते हुए सीएम योगी ने कहा, "इस मामले पर मुझे इसलिए खड़ा होना पड़ा क्योंकि नेता विरोधी दल ने सदन की कार्रवाई शुरू होते ही इस मुद्दे को उठाया है। मैं कारण जानता हूं और एक छोटी सी कहावत है कि चोर की दाढ़ी में तिनका।"

उन्होंने कहा कि यूपी के अंदर कोडीन कफ सिरप के मामले में जिसको नेता विरोधी दल (माता प्रसाद पांडेय) से उनकी उम्र के चौथे पन में समाजवादी उनसे झूठ बुलवा रहे हैं। उन्हें सच बोलने का आदी होना चाहिए। सीएम योगी ने पांडेय के लंबे समय तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सदन में कार्य करने की याद दिलाते और सच बोलने की नसीहत देते हुए दावा किया कि राज्‍य में कोडीन कफ सिरप से कोई मौत नहीं हुई है।

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने कहा है कि इस मामले में NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यूपी में इसका सबसे बड़ा होलसेलर है, जिसको सबसे पहले एसटीएफ ने पकड़ा और... 2016 में उसको सपा ने लाइसेंस जारी किया था। सीएम योगी ने कहा कि समय समय पर इस दिशा में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन द्वारा छापेमारी की कार्रवाई भी होती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें