Israel-US Iran War: पश्चिम एशिया में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी लगातार केंद्र सरकार की आलोचना कर रही है। वहीं, कांग्रेस पार्टी के दो सीनियर सांसदों शशि थरूर और मनीष तिवारी ने मिडिल ईस्ट जंग पर भारत सरकार की विदेश नीति का समर्थन किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि इस जटिल स्थिति में भारत ने अपने हितों को ध्यान में रखते हुए संतुलित और समझदारी भरा रुख अपनाया है। शशि थरूर और मनीष तिवारी ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध पर केंद्र सरकार के रुख की सराहना की है।
