CUET UG 2027: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) में 2027 से बड़े बदलाव होने का अनुमान है। परीक्षा सुधार समिति ने एक नया परीक्षा पैटर्न “एक छात्र, एक दिन” का प्रस्ताव किया है। इसका मकसद छात्रों का कई पेपर देने में लगने वाला समय और मेहनत कम करना है। प्रस्तावित मॉडल के तहत, छात्र अपने चुने हुए सभी विषयों की परीक्षा एक ही दिन में दे पाएंगे। इसके लिए उन्हें कई दिनों तक परीक्षा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी।
