Cyclone Arnab Alert: बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात 'अर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) और ओडिशा (Odisha) में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम के पास टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे तक रहने और तेज झोंके 140 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। खतरे को देखते हुए लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है और कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।
