चक्रवात अर्नब अपने साथ बड़ी तबाही लेकर आगे की ओर बढ़ रहा है अब तो समंदर में 8 फीट यानी 2.5 मीटर तक ऊंची लहरें उठने का खतरा बन गया है। बंगाल की खाड़ी में उठा ये तूफान बुधवार सुबह आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराना शुरू हो गया है। IMD के मुताबिक लैंडफॉल की प्रक्रिया अगले 3 घंटे तक चलेगी और इस दौरान 150 KM प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल रही हैं।
