Cyclone Montha UPDATES: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र रविवार (26 अक्टूबर) को और अधिक गहरा हो गया। अब यह धीरे-धीरे पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है। मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 26 से 29 अक्टूबर तक तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और ओडिशा तट के साथ-साथ दक्षिण-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में न जाएं। समुद्र में मौजूद लोगों को तुरंत तट पर लौटने की सलाह दी गई है। कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने खुद बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी राज्यों में निर्देश भी जारी किए हैं।
