Get App

Cyclone Shakhti: गुजरात तट से दूर जा रहा 'चक्रवात शक्ति', IMD ने महाराष्ट्र के लिए जारी किया अलर्ट

IMD Alert on Cyclone Shakhti: 6 अक्टूबर की सुबह से यह चक्रवात पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर मुड़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर होता जाएगा। मौसम विभाग ने 4 से 7 अक्टूबर तक मछुआरों को उत्तर-पश्चिमी अरब सागर, साथ ही गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटों से लगे इलाकों में न जाने की सख्त सलाह दी है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 05, 2025 पर 11:34 AM
Cyclone Shakhti: गुजरात तट से दूर जा रहा 'चक्रवात शक्ति', IMD ने महाराष्ट्र के लिए जारी किया अलर्ट
IMD ने महाराष्ट्र के आंतरिक क्षेत्रों, विशेष रूप से पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान लगाया है

Cyclone Shakhti: अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान 'शक्ति' अब गुजरात तट से दूर, पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शनिवार शाम के बुलेटिन के अनुसार, चक्रवात के केंद्र का रुख अब भारत से दूर हो रहा है, लेकिन इसका असर महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। IMD के अनुसार, चक्रवात शक्ति शनिवार शाम 5:30 बजे गुजरात के द्वारका से लगभग 580 किलोमीटर पश्चिम में केंद्रित था। इसकी दिशा पश्चिम-दक्षिणपश्चिम की ओर है और इसके 5 अक्टूबर तक उत्तर-पश्चिमी तथा उससे सटे पश्चिम-मध्य अरब सागर तक पहुंचने की संभावना है।

पूर्वानुमान के अनुसार, 6 अक्टूबर की सुबह से यह चक्रवात पूर्व-उत्तरपूर्व की ओर मुड़ेगा और धीरे-धीरे कमजोर होता जाएगा। मौसम विभाग ने 4 से 7 अक्टूबर तक मछुआरों को उत्तर-पश्चिमी अरब सागर, साथ ही गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तटों से लगे इलाकों में न जाने की सख्त सलाह दी है।

गुजरात में दिखा आंशिक असर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें