Dayanidhi Maran: तमिलनाडु में सत्ताधारी द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (DMK) के वरिष्ठ नेता दयानिधि मारन ने उत्तर भारत की लड़कियों को लेकर एक शर्मनाक बयान दिया है। इसे लेकर तीखी आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में लड़कियों को पढ़ाई करने के लिए कहा जाता है। जबकि उत्तर भारत में लड़कियों को घर पर रहने, रसोई में काम करने और बच्चे पैदा करने के लिए कहा जाता है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने डीएमके सांसद दयानिधि मारन से माफी की मांग करते हुए उनके बयान को शर्मनाक करार दिया है।
