Get App

महीनों से टॉयलेट में बंद, खाने को सिर्फ कच्चे चावल, प्याज और मिर्च! ससुराल वालों पर महिला को पीटने का आरोप, देहरादून का मामला

शिकायत के मुताबिक, जब पति छुट्टी लेकर घर आता था, तब भी वह पत्नी की देखभाल करने के बजाय उसके साथ मारपीट करता था। महिला को खाने के लिए सिर्फ कच्चे चावल, प्याज और मिर्च दी जाती थी। लगातार हो रही प्रताड़ना का उसकी मानसिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ा

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 02, 2026 पर 5:25 PM
महीनों से टॉयलेट में बंद, खाने को सिर्फ कच्चे चावल, प्याज और मिर्च! ससुराल वालों पर महिला को पीटने का आरोप, देहरादून का मामला
Dehradun: महीनों से टॉलेट में बंद, खाने को सिर्फ कच्चे चावल, प्याज और मिर्च! ससुराल वालों पर महिला को पीटने का आरोप (IMAGE- AI)

देहरादून में घरेलू हिंसा का एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने करीब 10 महीने तक एक कमरे और टॉयलेट में बंद करके रखा और लगातार प्रताड़ित किया। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर सेलाकुई थाने में मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में महिला के पति राहुल खंडूड़ी, सास और ससुर को आरोपी बनाया गया है।

बताया गया है कि महिला की शादी दो साल पहले हुई थी और फरवरी 2025 में उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। उसका पति दिल्ली में नौकरी करता था, जबकि वह ससुराल में रहती थी।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि पिछले साल जुलाई से उनकी बेटी को घर के एक कमरे और टॉयलेट तक ही सीमित कर दिया गया था। इस दौरान ससुराल वाले उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करते रहे।

शिकायत के मुताबिक, जब पति छुट्टी लेकर घर आता था, तब भी वह पत्नी की देखभाल करने के बजाय उसके साथ मारपीट करता था। महिला को खाने के लिए सिर्फ कच्चे चावल, प्याज और मिर्च दी जाती थी। लगातार हो रही प्रताड़ना का उसकी मानसिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें