Get App

दिल्ली में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, 10, 13 और 16 साल के लड़कों ने किया गैंगरेप! पुलिस ने दो पकड़ा, एक फरार

Delhi Gangrape: जांचकर्ताओं ने बताया कि 10, 13 और 16 वर्ष की आयु के तीन लड़कों ने कथित तौर पर लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2026 पर 4:09 PM
दिल्ली में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, 10, 13 और 16 साल के लड़कों ने किया गैंगरेप! पुलिस ने दो पकड़ा, एक फरार
दिल्ली में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी! 10, 13 और 16 साल के लड़कों ने किया गैंगरेप (FILE PHOTO)

दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में छह साल की बच्ची से बलात्कार के आरोप में दो लड़कों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। तीसरा आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि यह घटना 18 जनवरी को हुई थी। लड़की के परिवार की तरफ से शिकायत दर्ज कराने के बाद, पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

जांचकर्ताओं ने बताया कि 10, 13 और 16 वर्ष की आयु के तीन लड़कों ने कथित तौर पर लड़की को बहला-फुसलाकर उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है, जबकि तीसरे की तलाश जारी है।

बच्ची को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और उसे जरूरी देखभाल और काउंसलिंग दी जा रही है। उसका बयान दर्ज कर लिया गया है और नाबालिगों से जुड़े मामलों में लागू सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।

पीड़िता के परिवार और पड़ोसियों ने इस घटना के विरोध में सोमवार को सड़क जाम कर दी। यह घटना 18 जनवरी की शाम को हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें