Get App

दिल्ली में अब पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! वायु प्रदूषण के चलते सरकार का बड़ा फैसला

Delhi AQI: राष्ट्रीय राजधानी इन दिनों खतरनाक वायु प्रदूषण से जूझ रही है और उसी के चलते ये फैसला लिया गया है। पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा कि बृहस्पतिवार से दिल्ली के बाहर से आने वालीं केवल BS-IV ग्रेड की गाड़ियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इससे नीचे की गाड़ियों की नो-एंट्री होगी

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 16, 2025 पर 4:16 PM
दिल्ली में अब पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल! वायु प्रदूषण के चलते सरकार का बड़ा फैसला
दिल्ली में अब पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल!

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मंगलवार को घोषणा की कि वैलिड प्रदूषण कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) के बिना गुरुवार से पंपों पर पेट्रोल और डीजल नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी इन दिनों खतरनाक वायु प्रदूषण से जूझ रही है और उसी के चलते ये फैसला लिया गया है। यह निर्णय एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के लगातार तीन दिनों तक "गंभीर" कैटेगरी में बने रहने और मंगलवार को "बहुत खराब" कैटेगरी में आने के चलते लिया गया है।

पर्यावरण मंत्री सिरसा ने कहा कि बृहस्पतिवार से दिल्ली के बाहर से आने वालीं केवल BS-IV ग्रेड की गाड़ियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इससे नीचे की गाड़ियों की नो-एंट्री होगी। उन्होंने ये भी कहा कि निर्माण सामग्री यानी कंस्ट्रक्शन का सामान, जैसे रेत, बालू, मिट्टी, सीमेंट ले जाने वाले ट्रकों पर भी भारी जुर्माना लगाया जाएगा और वाहन जब्त भी किए जाएंगे।

न्यूज एजेंसी PTI  ने आधिकारिक आंकड़ों के हवाले से बताया, सितंबर में जमीनी स्तर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने कुल अनुचित चालानों में से 54,615 चालान बिना PUC के वाहन चलाने के लिए थे, जो कि 17% है। अक्टूबर में भी यह संख्या चौंकाने वाली रूप से ज्यादा रही, जब कुल 68,986 PUC चालान (23%) जारी किए गए।

सिरसा मंगलवार को राजधानी में प्रदूषण के गंभीर मुद्दे पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, जब उन्होंने कहा, “आज AQI 363 है, जो गंभीर श्रेणी में आता है, और यह पिछले 10 सालों से इसी स्तर पर बना हुआ है। पिछले साल आज ही के दिन AQI 380 था, जबकि आज यह 363 है।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें