Delhi AQI Today: शुक्रवार सुबह दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सुबह 6:05 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 318 दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन पहले यानी गुरुवार को हवा की स्थिति में थोड़ी सुधार देखने को मिला था। गुरुवार सुबह 7:05 बजे AQI 279 रहा, जबकि बुधवार को इसी समय यह 302 था।
