Delhi Air Pollution: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (6 जनवरी) को इस बात पर जोर दिया कि कोई भी समाधान लागू करने से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण के मूल कारणों की पहचान की जानी चाहिए। शीर्ष अदालत ने कहा कि विशेषज्ञ एजेंसियों को पहले यह पता लगाना चाहिए कि कौन से स्रोत प्रदूषण में सबसे ज्यादा योगदान दे रहे हैं। उसके बाद ही सुधारात्मक उपायों की सिफारिश करनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) अपनी ड्यूटी में फेल रहा है।
