Get App

Delhi AQI: दिल्ली-NCR में GRAP-4 की पाबंदियां हटाई गई, एयर क्वालिटी में मामूली सुधार के बाद फैसला

Delhi GRAP-4: एयर क्वालिटी में मामूली सुधार के बाद दिल्ली-NCR में GRAP-4 की पाबंदियों को हटा दी गई है। मंगलवार (20 जनवरी) को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 378 दर्ज किया गया। फिलहाल, AQI फिलहाल 'बहुत खराब' कैटेगरी में है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 7:29 PM
Delhi AQI: दिल्ली-NCR में GRAP-4 की पाबंदियां हटाई गई, एयर क्वालिटी में मामूली सुधार के बाद फैसला
Delhi Air Quality: दिल्ली में AQI फिलहाल 'बहुत खराब' कैटेगरी में है

Delhi Air Quality: कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने मंगलवार (20 जनवरी) को एयर क्वालिटी में मामूली सुधार के बाद दिल्ली-NCR में GRAP-4 की पाबंदियों को हटाने की घोषणा की है। मंगलवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 378 दर्ज किया गया। फिलहाल, AQI फिलहाल 'बहुत खराब' कैटेगरी में है।

राजधानी में सोमवार (19 जनवरी) को AQI 410 और रविवार (18 जनवरी) को 440 दर्ज किया गया था। GRAP-4 के तहत कड़ी पाबंदियां राजधानी और आस-पास के इलाकों में शनिवार, 17 जनवरी को लगाई गई थीं। जब हवा की एयर क्वालिटी 'गंभीर' कैटेगरी में चली गई थी।

केंद्रीय एजेंसी के एक बयान में कहा गया है, "मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और हवा की गति में बढ़ोतरी के कारण दिल्ली के AQI में सुधार हुआ है। 20.01.2026 को यह 378 (बहुत खराब) दर्ज किया गया। इसके अलावा, IMD/IITM के पूर्वानुमान बताते हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली का AQI इसी रेंज में रहने की संभावना है।"

बयान में आगे कहा गया है, "उपरोक्त को देखते हुए, उप-समिति ने 17.01.2026 के अपने आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किया है। इसमें मौजूदा GRAP के स्टेज IV (गंभीर+ कैटेगरी, AQI 450) के तहत कार्रवाई शुरू की गई थी।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें